महिला अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

नोएडा, वायरल सच (ब्यूरो) : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने महिला अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले उसके प्रेमी वकील को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी ने महिला अधिवक्ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस बात से आजिज महिला अधिवक्ता ने मंगलवार को अपने घर पर आत्महत्या कर लिया था।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक बड़े ठेकेदार सेक्टर 105 के बी- ब्लॉक में मकान बनाकर रहते हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी पेशे से अधिवक्ता थी। उसका अभिप्राय नामक एक अन्य अधिवक्ता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात उसके घर वालों को भी पता थी। अभिप्राय ने प्रीति से शादी का वादा किया, लेकिन उसने अब शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात से परेशान प्रीति ने मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले । मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है की मृतका गर्भवती थी। मृतका के परिजनों के अनुसार आरोपी ने पूर्व में भी एकबार उसका गर्भपात करवा दिया था। वह मृतका को काफी परेशान करता था। मृतका के परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी उसके साथ मारपीट करता था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles