Home India तेलंगाना करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी, नवंबर में होगा...

तेलंगाना करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी, नवंबर में होगा आयोजन

0

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने घोषणा की है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी तेलंगाना करेगा। प्रतियोगिता का आठवां संस्करण इस वर्ष नवंबर में आयोजित होने की संभावना है। इस आयोजन में लगभग 8,000 खिलाड़ी, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे।

डॉ. मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के हर क्षेत्र में राष्ट्रीय खेल आयोजनों को पहुंचाने के विजन के तहत तेलंगाना को मेजबानी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की उत्कृष्ट खेल अवसंरचना और आयोजन क्षमता इस प्रतियोगिता को सफल बनाएगी।

उन्होंने कहा कि एशियाई खेल 2026 के बाद आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। साथ ही यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपने आदर्श खिलाड़ियों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर भी देगा।

पिछले संस्करण में महाराष्ट्र बना था चैंपियन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र ने पहला, हरियाणा ने दूसरा और राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया था। मेजबान बिहार 15वें और तेलंगाना 13वें स्थान पर रहा था। वहीं 2024 में मेजबान तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा था, जबकि तेलंगाना ने छठा स्थान प्राप्त किया था।

2025 में बने थे 26 नए रिकॉर्ड

बिहार में आयोजित पिछले संस्करण में 28 खेलों को शामिल किया गया था। इनमें 27 खेलों में पदक दिए गए, जबकि ई-स्पोर्ट्स को प्रदर्शन खेल (डेमोंस्ट्रेशन इवेंट) के रूप में शामिल किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान 26 नए रिकॉर्ड बने, जिनमें 13 राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड वेटलिफ्टिंग में दर्ज किए गए, जबकि अन्य रिकॉर्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बने।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version