Home Delhi NCR जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई, भारत-अमेरिका रणनीतिक...

जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

0
Screenshot

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर

Screenshot

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका की सरकार और वहां की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

विदेश मंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने संदेश में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिका की सरकार और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने के प्रति उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका इस वर्ष अपनी 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ मना रहा है। बीते कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, शिक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है।

दोनों देशों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के तहत अनेक महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देना है। भारत और अमेरिका के संबंधों को वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक विकास और सुरक्षा सहयोग के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version