Home Delhi NCR जयपुर में एक करोड़ की चोरी का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 10 हजार...

जयपुर में एक करोड़ की चोरी का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम

0
जयपुर इनामी बदमाश गिरफ्तारी

जयपुर, वायरल सच (ब्यूरो) : जयपुर चोरी इनामी बदमाश को आखिरकार दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोच लिया। आरोपी संजय पहाड़िया, जो संगम विहार, दिल्ली का रहने वाला है, तीन साल पहले जयपुर में हुई एक एक करोड़ रुपये की चोरी में शामिल था और तब से फरार चल रहा था।

जयपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया हुआ था। अब उसे दिल्ली के संगम विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

चोरी का तरीका और गिरोह का खुलासा
संजय ने अपने साथी मोहम्मद जावेद उर्फ गंजू के साथ मिलकर 8 मार्च 2022 को जवाहर नगर स्थित एक मकान में घुसकर करीब एक करोड़ रुपये के सोने-हीरे के जेवरात, नकद राशि और विदेशी मुद्रा चोरी की थी। वारदात के बाद उसने अपनी कार बेच दी ताकि कोई सबूत न बचे।

पुलिस के अनुसार, यह दोनों अपराधी रोहित चौधरी गिरोह के लिए काम करते हैं और संगठित अपराध में सक्रिय हैं। पूछताछ में संजय ने कबूल किया कि वह 2004 से अपराध की दुनिया में है और अब तक कई राज्यों में संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस को कैसे लगी भनक?
अपराध शाखा के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि जयपुर पुलिस की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने संजय के ठिकाने का पता लगाया और निगरानी के बाद उसे दबोच लिया।

पुलिस अब मोहम्मद जावेद उर्फ गंजू और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version