Home World India Women Cricket Team, Beat Sri Lanka by 72 Runs, Win Asia...

India Women Cricket Team, Beat Sri Lanka by 72 Runs, Win Asia Cup 2026

0
India Women

India Women Cricket Team, Beat Sri Lanka

दुबई, वायरल सच (ब्यूरो): India Women Cricket Team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने आठवीं बार यह ट्रॉफी जीती। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का भी बदला चुकता कर दिया।

मंधाना-शेफाली की साझेदारी ने रखी बड़े स्कोर की नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 183 रन बनाए। भारत की पारी में सबसे अहम योगदान सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का रहा।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन की शानदार साझेदारी की। मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन, जबकि शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 68 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन और ऋचा घोष ने 17 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने दबाव में नजर आई और निर्धारित लक्ष्य से 72 रन पीछे रह गई

श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी आटापट्टू ने 36 रन बनाए। नीलाक्षीका सिल्वा ने 22 और विष्मी गुनारत्ने ने 20 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं।

India Women Cricket Team की ओर से श्री चरणी ने चार विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की, जबकि दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।

आठवीं बार भारत के नाम महिला एशिया कप

भारत ने 2004 में महिला एशिया कप के पहले संस्करण में भी खिताब जीता था। अब 2026 में आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।

पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका ने India Women Cricket Team को हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था। इस बार India Women Cricket Team ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version