Home India 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में दिल्ली की टीमों का...

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में दिल्ली की टीमों का शानदार प्रदर्शन

0

नैनीताल,वायरल सच (हि.स.): नैनीताल में आयोजित 100 वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में रविवार को दिल्ली की दो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिये। श्याम लाल कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली और सीबीडीटी दिल्ली ने क्रमशः अमृतसर और भोपाल की टीमों को पराजित किया।

पहले मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने एसजीपीसी अमृतसर को 2-0 से हराया। मध्यांतर तक दिल्ली की टीम 1-0 से आगे थी। दिल्ली की ओर से नौवें मिनट में हर्ष ने पहला गोल किया, जबकि 37वें मिनट में पंकज ने दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरे मुकाबले में सीबीडीटी दिल्ली ने भोपाल इलेवन भोपाल को 3-0 से पराजित किया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर थीं। इसके बाद 33वें मिनट में विकास चौधरी ने दिल्ली का खाता खोला, जबकि जोबन प्रीत सिंह ने 35वें और 58वें मिनट में गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलायी। प्रतियोगिता में गुरबाज सिंह, माहेश्वर नेगी, अमर वर्मा और मोहित रावत ने अंपायर की भूमिका निभायी। प्रतियोगिता निदेशक राजेश चौधरी, तकनीकी अधिकारी अमित कटारिया, अमर नेगी, अरविंद पांडे और राहुल राज, अंपायर प्रबंधक पंकज त्यागी व उद्घोषक मनोज चौहान मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version