एचटेट परिणाम 2025: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विस्तृत परिणाम बोर्ड की साइट पर डाल दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा व उप अधीक्षक सतीश कुमार ने सोमवार को शिक्षा बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालकर रिजल्ट की घोषणा की। बताया गया कि इस बार करीब 14 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में करीब 3.31 लाख परीक्षार्थी बैठे थे, जिन्हें काफी समय से इस रिजल्ट का इंतजार था।

शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में करीब 47 हजार परीक्षार्थी ही सफल हो पाए। लेवल-1 का परीक्षा परिणाम 16.2, लेवल-2 का परीक्षा परिणाम 16.4 व लेवल-3 का परीक्षा परिणाम 9.6 प्रतिशत रहा है। यह परीक्षा कुल तीन चरणों में ली गई थी। बोर्ड के अनुसार इस परीक्षा में लगभग 3 लाख 31 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि सिक्योरिटी ऑडिट के कारण परिणाम जारी करने में देरी हुई है। सिक्योरिटी ऑडिट में कुछ परीक्षार्थियों के नंबर बढ़े हैं और कुछ विद्यार्थियों के कम हुए हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles