हिसार में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के हिसार में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की तार बाइक सवार चार युवकों पर गिर गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसका इलाज चल रहा है। युवक राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सुलखनी गांव निवासी बंटी, संदलाना गांव के राजकुमार और अमित के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी कपूर सिंह ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने पावर हाउस में फोन किया, लेकिन बिजली सप्लाई आधे घंटे बाद काटी गई।

सिविल अस्पताल में मौजूद सुलखनी गांव के लोगों ने बताया कि बंटी, राजकुमार उर्फ राजू और अमित राजस्थान में गोगामेड़ी के दर्शन करने के लिए गए थे। सोमवार रात को वह लौटते समय बधावड़ गांव में रुक गए और मंगलवार सुबह सभी सुलखनी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बधावड़ गांव का शमशेर भी इनके साथ बाइक पर चल दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही चारों मिर्जापुर रोड पर पहुंचे तो 11 हजार वोल्ट की तार इन पर गिर गई। इस दौरान शमशेर चलती बाइक से कूद गया जबकि बंटी, राजू और अमित को करंट लग गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। फोन करने के बावजूद बिजली की सप्लाई देरी से काटी गई।

परिजनों ने बताया कि 37 वर्षीय राजकुमार की दो छोटी बेटियां हैं जबकि 14 वर्षीय अमित उसका भतीजा है। तीसरा युवक 27 वर्षीय बंटी सुलखनी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाता था। तीनों 31 अगस्त को नवमी के दिन गोगामेड़ी पूजा करने गए थे। लौटते समय वे बंटी के ननिहाल बधावड़ गांव में रुक गए थे। सुबह जब वे अपने गांव जा रहे थे, तभी उन पर बिजली की हाईटेंशन तार गिर गई।

पुलिस के अनुसार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles