Home Haryana 19 जुलाई से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का जिला दौरा शुरू,...

19 जुलाई से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का जिला दौरा शुरू, संगठन मजबूत करने पर फोकस

0

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो): हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में लगातार पांच दिनों तक चली संगठनात्मक बैठकों के बाद अब हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त 19 जुलाई से प्रदेशभर के जिला दौरों की शुरुआत करेंगे। इस अभियान में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी उनके साथ रहेंगे। दौरे के दौरान विशेष रूप से विधानसभा चुनाव में पराजित सीटों पर फोकस करते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा तथा उसी के आधार पर आगामी संगठनात्मक रणनीति तैयार की जाएगी।

रविवार को पांच दिवसीय बैठकों के समापन से पहले संजय दत्त ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के पराजित उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान चुनावी अनुभव, संगठन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संगठन को अधिक प्रभावी और जनसरोकारों से जोड़ने पर भी मंथन किया गया।

संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए जिला स्तरीय संगठनात्मक दौरे शुरू किए जा रहे हैं। पहले चरण का कार्यक्रम 19 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पांच जिलों का दौरा किया जाएगा।

प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होंगी। इसके अलावा वन-टू-वन संवाद के जरिए संगठनात्मक फीडबैक लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

पहले चरण का कार्यक्रम

  • 19 जुलाई: पंचकूला और यमुनानगर
  • 20 जुलाई: यमुनानगर और अंबाला
  • 21 जुलाई: अंबाला और कुरुक्षेत्र
  • 22 जुलाई: कुरुक्षेत्र और करनाल
  • 23 जुलाई: करनाल (बैठकों के साथ पहले चरण का समापन)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version