खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर हरियाणा को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाए रखना है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने 2036 ओलंपिक में 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और बेहतर खेल ढांचा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
गौरव गौतम ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हरियाणा भविष्य में भी देश और दुनिया में खेलों के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान कायम रख सके।
