Home Gurugram गुरुग्राम में सवारियों से भरी कार पर पलटा ट्राला, तीन गंभीर घायल

गुरुग्राम में सवारियों से भरी कार पर पलटा ट्राला, तीन गंभीर घायल

0
गुरुग्राम में ट्राला पलटने

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां सेक्टर-49/50 के ट्रैफिक सिग्नल के पास गुरुवार की सुबह रोड़ियों से भरा ट्राला सवारियों से भरी एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार में बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेन की मदद से लोगों को कार से निकाला गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सेक्टर-49/50 के ट्रैफिक सिग्नल के पास से सवारियों से भरी कार गुजर रही थी। इसी दौरान रोडियो से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पता कार रोडि़यो के नीचे दब गई। उसमें बैठी सवारियां भी दब गई। हादसा देखते ही लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन रोड़ियो के नीचे कार में फंसे लोगों को सुरक्षित नहीं निकाल पाए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को निकाला गया। हादसे में कार में चालक व अन्य सवारी दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। कार चालक सहित तीन घायल हैं। ड्राइवर के साथ में आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति को ज्यादा चोटें लगी हैं। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर 50 थाना में ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि ट्राला के मालिक का पता लगाया जा रहा है। मालिक से बात करने के बाद ही पता चल सकेगा कि ट्राला को कौन चला रहा था। आरोपी चालक से पूछताछ के बाद ही हादसे के कारण का पता चल सकेगा। माना जा रहा है कि या तो ट्राला चालक नशे में था या फिर उसे नींद आ गई।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version