Home Haryana आत्महत्या करने वाले एएसआई की पत्नी को नौकरी देगी सरकार: मनोहर लाल

आत्महत्या करने वाले एएसआई की पत्नी को नौकरी देगी सरकार: मनोहर लाल

0
पूर्व सीएम मनोहर लाल रोहतक पीजीआई

रोहतक, वायरल सच (ब्यूरो) : पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोनों घटनाएं बड़ी दुखद हैं और दोनों को पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली घटना पर कुछ राजनीति लोगों ने जातीय रंग घोलने का प्रयास किया, जोकि गलत है और उन्होंने कहा कि अब दूसरी घटना में भी बिरादरी का विषय न बनाएं और ना ही राजनीतिकरण होना चाहिए।

रोहतक में एएसआई संदीप द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को पीजीआई रोहतक पहुंचे। मनोहर जब रोहतक पहुंचे तो संदीप का पोस्टमार्टम हो रहा था। मनोहर लाल ने यहीं पर परिजनों से बातचीत की। उन्होंने मृतक एएसआई की पत्नी को नौकरी देने और बच्चों की पढ़ाई का खर्च को लेकर भी बातचीत हुई है। गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे पूर्व सीएम मनोहर लाल रोहतक पहुंचे और मृतक एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से मुलाकात की।

पूर्व सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ पूरा न्याय किया जाएगा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि दोनों घटनाएं बेहद दुखद है और इन्हें राजनीति रंग नहीं देना चाहिए। एडीजीपी वाई पूरन के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ राजनीति लोगों ने जातीय रंग घोलने का प्रयास किया, जोकि ठीक नहीं था। पूर्व सीएम ने कहा कि कानून के हिसाब से कारवाई होगी और दोनों पक्षाें का पूरा न्याय दिया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version