Gurugram News: गुरुग्राम में थार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 घायल; ₹5 हजार का चालान भी पेंडिंग

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram में द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर रात तेज रफ्तार थार द्वारा बाइक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने रविवार शाम सेक्टर-10 थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। दुर्घटना के वक्त पीछे आ रही एक कार के डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

काले रंग की महिंद्रा थार रॉक्स का ड्राइवर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आगे चल रही बाइक को जिगजैग तरीके से ओवरटेक करता है और अचानक कट मार देता है। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर घिसटते चले गए।Gurugram

हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद भी थार ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की और घायल युवकों को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और सेक्टर-10 थाने में एफआईआर दर्ज की।

हेलमेट ने बचाई दोनों युवकों की जान

इस सड़क हादसे में दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर है।

Gurugram पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उनकी जान बच गई। हेलमेट नहीं होने की स्थिति में सिर पर गंभीर चोट लगने का खतरा था।

थार पर पहले से ₹5 हजार का चालान पेंडिंग

घटना के बाद Gurugram पुलिस ने वायरल डैशकैम वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। वीडियो के आधार पर पुलिस ने थार के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान की।

जांच में सामने आया कि गाड़ी पर पहले से ही खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और रेड लाइट जंप करने के मामले में ₹5,000 का चालान पेंडिंग है। यह चालान इसी साल अगस्त में काटा गया था।Gurugram

पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी

Gurugram पुलिस ने गाड़ी के मालिक का विवरण निकाल लिया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Gurugram पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles