Gurugram में युवक की मौत पर हंगामा, पुलिसकर्मी से हाथापाई

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): हरियाणा के Gurugram में युवक की मौत के बाद सिविल अस्पताल में हंगामा हो गया। सिविल ड्रेस में पहुंचे एक पुलिसकर्मी को परिजनों ने हादसे का आरोपी समझ लिया, जिसके बाद उसके साथ हाथापाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय तपेश, निवासी नेपाल, के रूप में हुई है। वह Gurugram के सेक्टर-9 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद पिकअप ट्रक चालक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रही।Gurugram

रेस्टोरेंट से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, तपेश बुधवार रात करीब 10 बजे रेस्टोरेंट में काम खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टाटा एस पिकअप ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Gurugram पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।

शव लेने पहुंचे परिजनों ने जताई नाराजगी

शनिवार दोपहर परिजन और नेपाल मूल के लोग शव लेने सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। परिजनों की मांग थी कि हादसे की CCTV फुटेज दिखाई जाए और आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाए।

मृतक के भाई जय कोतवाल ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज दिखाई जाए, ताकि आरोपी वाहन की पहचान हो सके। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता, वे शव नहीं लेंगे।Gurugram

पुलिसकर्मी को आरोपी समझकर हाथापाई

मामले की पूछताछ के लिए सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचा था। आक्रोशित परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने उसे ही हादसे का आरोपी समझ लिया। इसके बाद भीड़ ने पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर पुलिसकर्मी को भीड़ से बाहर निकाला।

पुलिस ने समझाकर कराया मामला शांत

हंगामा बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।

Gurugram पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गए।

Gurugram

SHO बोले- CCTV फुटेज खंगाल रहे

Gurugram के सेक्टर-9 थाना SHO संदीप के अनुसार, हादसा टाटा एस ट्रक की टक्कर से हुआ है। पुलिस टीम इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles