Gurugram Thar Accident: जेनपैक्ट रेड लाइट पर बाइक सवार की मौत, चालक फरार

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram Thar Accident का एक और मामला सामने आया है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जेनपैक्ट रेड लाइट के पास तेज रफ्तार थार ने रेड लाइट पर खड़ी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 43 वर्षीय मोहम्मद इदरीश की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद आशिक अली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

जेनपैक्ट रेड लाइट पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग अलग-अलग बाइकों से जेनपैक्ट चौक होते हुए दिल्ली की तरफ जा रहे थे। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जेनपैक्ट रेड लाइट के पास सिग्नल लाल होने पर इदरीश और आशिक अली ने बाइक रोक दी।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। इसके बाद थार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।Gurugram

Gurugram में हादसे में 43 वर्षीय युवक की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद इदरीश की उम्र 43 साल थी। वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर गांव का रहने वाला था। घायल आशिक अली भी गोंडा के बोहिया गांव का निवासी है।

दोनों घायलों को पहले नारायणा अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने मोहम्मद इदरीश को मृत घोषित कर दिया।

एमथ्रीएम में कर रहे थे पीओपी का काम

मृतक के रिश्तेदार मो. नईम ने सेक्टर-53 थाने में अज्ञात थार चालक के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, इदरीश, आशिक अली और उनके साथी पीओपी का काम करते हैं और दिल्ली के मालवीय नगर में किराये पर रहते हैं। इन दिनों उनका काम गुरुग्राम के एमथ्रीएम क्षेत्र में चल रहा था।Gurugram

Thar Driver की तलाश में जुटी पुलिस

Gurugram Police ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार थार और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Gurugram Police ने हादसे के बाद आसपास के रास्तों की जानकारी और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। चालक की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

शव परिजनों को सौंपा

सेक्टर-53 थाना Gurugram Police ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मोहम्मद इदरीश का शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles