Home Gurugram गुरुग्राम मुठभेड़: STF ने रोहित गोदारा के दो शूटरों को मार गिराया,...

गुरुग्राम मुठभेड़: STF ने रोहित गोदारा के दो शूटरों को मार गिराया, बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

0
गुरुग्राम मुठभेड़ रोहित गोदारा गैंग

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार देर रात रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान STF ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो सक्रिय शूटर नितिन और यशपाल को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह कार्रवाई रेवाड़ी में STF इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर पर हुए जानलेवा हमले के बाद की गई। हमले में इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी थी और बदमाश फरार हो गए थे। मामले में रेवाड़ी के खोल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, STF बहादुरगढ़ और STF सेंट्रल गुरुग्राम की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि नितिन और यशपाल गुरुग्राम में छिपे हुए हैं। बुधवार रात जैसे ही पुलिस ने उनका पीछा किया, दोनों बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोली चलाई और मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी रेवाड़ी के रहने वाले हैं और कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनका संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी है। दोनों गैंग फिलहाल हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सक्रिय हैं और कई संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है। STF अब पूरे नेटवर्क और अन्य शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version