Home Gurugram गुरुग्राम: सफाई तो हो गई मगर एकत्रित गंदगी नहीं उठा रहा नगर...

गुरुग्राम: सफाई तो हो गई मगर एकत्रित गंदगी नहीं उठा रहा नगर निगम

0
गुरुग्राम सफाई अभियान के बाद भी सड़क पर पड़ा कूड़ा
oplus_131072

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा समेत विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा की गई सफाई पर नगर निगम पलीता लगा रहा है। नगर निगम की ओर से सफाई अभियान के पांच दिन में भी कई स्थानों से कूड़ा, गंदगी नहीं उठाई गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार नगर निगम इस तरह की लापरवाही क्यों कर रहा है।

गौरतलब है कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा, निरंकारी मिशन, राधा स्वामी सत्संग ब्यास समेत कई धार्मिक संगठनों, आरडब्ल्यूए आदि ने गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया था। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद सभी संगठनों के सेवादार सफाई में जुट गए। गुरुग्राम के चप्पे-चप्पे पर से सेवादारों ने 2800 टन गंदगी, कूड़ा निकालकर एकत्रित किया। जहां-जहां नगर निगम ने कूड़े की गाडिय़ों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां उपलब्ध कराई, वहां से तो सेवादारों ने गंदगी उठाकर उनमें डाल दी। जहां पर वाहन नहीं पहुंच पाए, वहां पर सेवादार एक तरफ कूड़ा व गंदगी एकत्रित करके चले गए। उसे उठाने की जिम्मेदारी नगर निगम गुरुग्राम की थी।

सफाई होने के पांचवें दिन भी सोमवार को शहर में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे नजर आए। सफाई होने के दूसरे दिन पुराना रेलवे रोड स्थित धोबी घाट के आसपास कई जगह पर गंदगी के ढेर देखे गए। सोमवार को पांचवें दिन महत्वपूर्ण स्थान सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के मेन गेट के पास और अस्पताल के आपातकालीन विभाग के सामने पार्क में बड़े-बड़े गंदगी, कूड़ा व पेड़ों के अवशेषों के ढेर लगे नजर आए। अस्पताल के मेन गेट के दोनों ओर पार्क बनाई गई है। गेट के बाईं ओर की पार्क के बाहर ही गंदगी का बड़ा ढेर लगा पड़ा है।

अस्पताल के बाहर नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई करने आते हैं, मगर उस गंदगी को उठाने की किसी ने हिम्मत नहीं की। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के सामने की पार्क में भी बुरे हाल हैं। गंदगी से अटे पार्क में सफाई करके सेवादार चमका कर चले गए हैं। वाहन नहीं होने के कारण वहां सफाई वाले दिन गंदगी नहीं उठाई गई। खांडसा रोड पर भूतेश्वर मंदिर के ठीक पीछे मेन रोड किनारे पेड़ों से टहनियां काफी झुकी हुई थी। इन टहनियों को काट दिया गया। लापरवाही यहां भी देखिये कि अब तक इन टहनियों को भी नहीं उठाया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version