Home Gurugram गुरुग्राम मैनहोल हादसा: ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

गुरुग्राम मैनहोल हादसा: ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

0
गुरुग्राम सेक्टर 56 में मैनहोल हादसे के बाद जमा भीड़ और शोकग्रस्त परिवार

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एक खुले मैनहोल में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। सड़क किनारे खिलौने बेचने वाले राजस्थान के परिवार का वह बच्चा था। वह खेलते-खेलते मैनहोल में गिर गया।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-56 स्थित आईएफसी चौक पर एक परिवार खिलौने बेचता है। रोजाना की तरह सोमवार को भी परिवार के सदस्य खिलौने बेच रहे थे। पास में ही उनका ढाई साल का बच्चा भी खेल रहा था। उस जगह पर एक सीवरेज का मैनहोल खुला था। खेलते-खेलते वह उसमें गिर गया। इससे पहले कि उसके माता-पिता कुछ कर पाते, बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान दिलराज के रूप में हुई है। उसके पिता दिलराज व मां वहां पर खिलौने एवं फूल बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। दिलराज राजस्थान के टोंक जिले का रहने वाला है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version