Home Gurugram गुरुग्राम: राव नरबीर सिंह बोले, खाना-पानी-हवा हो चुके प्रदूषित

गुरुग्राम: राव नरबीर सिंह बोले, खाना-पानी-हवा हो चुके प्रदूषित

0
राव नरबीर सिंह पर्यावरण बचाने पर संबोधित करते हुए

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हमारे समाज में नारी शक्ति को पूजनीय स्थान प्राप्त है, इसलिए उनके स्वास्थ्य की चिंता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नारी शक्ति स्वस्थ रहेगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा और इसी से एक समृद्ध एवं सशक्त समाज की दिशा में हम आगे बढ़ पाएंगे। कैबिनेट मंत्री शनिवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत फर्रुखनगर क्षेत्र स्थित नागरिक अस्पताल में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन तीन मूलभूत आवश्यकताओं खाना, पानी और ऑक्सीजन पर आधारित है, लेकिन एनसीआर क्षेत्र में ये तीनों ही चीजें प्रदूषण से प्रभावित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण देने के लिए हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। राव ने बताया कि सरकार ने पॉलिथीन के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस निर्णय को धरातल पर पूरी तरह लागू करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग भी अनिवार्य है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनता की भागीदारी बेहद अहम है। उन्होंने आह्वान किया कि जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान इसी सोच को मजबूत करता है। इस अभियान का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि मां की ममता अद्वितीय होती है और उसी भावना के साथ लगाए गए पौधे की देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर आयोजित जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर का अवलोकन किया तथा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम में नगर पालिका फर्रुखनगर के चेयरमैन बीरबल सैनी, सीएमओ डॉ. अलका सिंह, एसएमओ डॉ. कृष्णा मलिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version