Home Gurugram गुरुग्राम: घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे को कार...

गुरुग्राम: घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे को कार ने कुचला, हुई मौत

0
गुरुग्राम हादसा: कार से कुचला छह साल का बच्चा

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : अपने घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे को एक कार ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के सूरत नगर फेस-2 गली नंबर-6 निवासी जितेंद्र कुमार बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे थे। उनका छह साल का बेटा ऋषि उनके सामने ही गली में खेल रहा था। इसी बीच रेलवे लाइन की तरफ से एक व्यक्ति तेज गति से कार लेकर आया। कार की ऋषि को टक्कर लगी और वह सडक़ पर गिर गया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने बच्चे को संभालने लगे, इसी बीच कार चालक मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों के साथ मिलकर जितेंद्र कुमार बच्चे को लेकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर आनंद गार्डन पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखे। उनके आधार पर पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version