Gurugram में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, पंपों पर होगी वाहन की जांच

Gurugram में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, पंपों पर होगी वाहन की जांच

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी वाहन में पेट्रोल या डीजल डालने से पहले उसका वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) जरूर जांचा जाए। बिना वैध PUCC वाले वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा।

पेट्रोल पंप संचालकों को अपने परिसर में इस व्यवस्था से संबंधित चेतावनी और जागरूकता बोर्ड प्रमुख स्थानों पर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को नियम की जानकारी पहले से रहे।

वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से जारी निर्देशों का गुरुग्राम में सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार, बिना वैध PUCC वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी। इस संबंध में संबंधित विभागों और पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।PUCC

पेट्रोल पंपों पर लगाए जा रहे ANPR कैमरे

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। तकनीकी व्यवस्था पूरी तरह लागू होने तक नियमों की निगरानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के संयुक्त दल जिले में समय-समय पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाएंगे।

बिना PUCC वाहन मिलने पर होगा चालान

जांच अभियान के दौरान यदि किसी वाहन के पास वैध PUCC नहीं पाया जाता है तो वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी किए जाएंगे।

प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमों का पालन सुनिश्चित करें और बिना वैध PUCC वाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराएं।PUCC

वाहन मालिक समय पर कराएं प्रदूषण जांच

उपायुक्त उत्तम सिंह ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के प्रदूषण स्तर की समय पर जांच करवाएं और वैध PUCC अपने पास रखें।

प्रशासन का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करने से वायु गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी और वाहन चालकों को जांच के दौरान होने वाली परेशानी या संभावित दंडात्मक कार्रवाई से भी बचने में मदद मिलेगी।

जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों, वाहन मालिकों और आम नागरिकों से वायु प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles