गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): गुरुग्राम अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने दिल्ली में वारदात कर दहशत फैलाने की कथित साजिश को नाकाम करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। मामले में थाना सेक्टर-10 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
दो विदेशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद
Gurugram Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पीएक्स चाइना मेड की दो विदेशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब हथियारों के स्रोत और इनके पीछे सक्रिय नेटवर्क की जांच कर रही है।
तीनों आरोपियों की पहचान
Gurugram Police ने आरोपियों की पहचान अभय उर्फ मौलड़ (20), निवासी गांव खेड़ा झांझरोला, जतिन उर्फ जोनी (29), निवासी पटेल नगर सोनीपत और सागर, निवासी खेड़ा झांझरोला के रूप में की है।
Gurugram Police टीम ने अभय को गांव गढ़ी फ्लाईओवर, न्यू पटौदी-गुरुग्राम रोड के पास से, जतिन को फरुखनगर क्षेत्र से और सागर को केएमपी फरुखनगर से काबू किया।
पुलिस से बचने के दौरान फ्लाईओवर से कूदा आरोपी
Gurugram Police कार्रवाई के दौरान आरोपी सागर ने बचने की कोशिश में फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इस दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, डिस्चार्ज होने के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।
विदेश में बैठे साथियों के संपर्क में होने का दावा
Gurugram Police की पूछताछ में सामने आया कि अभय को अवैध हथियार जतिन ने उपलब्ध कराए थे, जबकि जतिन को ये हथियार उसके अन्य साथियों के माध्यम से मिले थे।
Gurugram Police के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे अपने साथियों के संपर्क में थे और उनके कहने पर अवैध वसूली और रंगदारी के लिए रेकी कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर भय का माहौल पैदा करने की योजना बना रहे थे।
एक आरोपी पर पहले से केस दर्ज
Gurugram Police के मुताबिक, आरोपी जतिन के खिलाफ दिल्ली में आबकारी अधिनियम के तहत पहले से एक मामला दर्ज है।
एसीपी नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और आरोपियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है।
