गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): गुरुग्राम में सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने बड़ा फैसला लिया है। MCG की Finance and Contracts Committee (F&CC) ने मंगलवार को हुई बैठक में ₹47.26 करोड़ के नौ sanitation और waste-management projects को मंजूरी दी।
छह जोन में बढ़ाई जाएगी व्यवस्था
नगर निगम के सभी छह जोन में sanitation operations को मजबूत
करने के लिए अतिरिक्त मैनपावर और मशीनरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें tractor-trolleys और earthmovers जैसी मशीनें शामिल हैं। इस component के लिए करीब ₹27.35 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।
MCG अधिकारियों के मुताबिक अतिरिक्त संसाधनों से garbage collection, routine sanitation work और special cleanliness drives को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रोजाना 500 टन C&D Waste उठाने की योजना
बैठक में Construction and Demolition (C&D) waste के door-to-door collection के लिए भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत गुरुग्राम में प्रतिदिन 500 टन तक निर्माण मलबा व्यवस्थित तरीके से एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इस project की अनुमानित लागत करीब ₹4.34 करोड़ है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य सड़क किनारे, खाली प्लॉट और सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण मलबे के अवैध dumping को रोकना है। गुरुग्राम में construction activity अधिक होने के कारण C&D waste management नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।
Mechanical road sweeping भी होगी
MCG ने mechanical road-sweeping machines के operation और maintenance को भी मंजूरी दी है। इससे प्रमुख सड़कों और चिन्हित क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था मजबूत करने की योजना है।
इसके अलावा waste processing से जुड़ी चार civil infrastructure facilities के निर्माण के लिए करीब ₹10 करोड़ का project भी मंजूर किया गया है।
अधिकारियों ने क्या कहा?
MCG Commissioner प्रदीप दहिया के अनुसार मंजूर किए गए कामों से सभी छह जोन में sanitation operations के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। उनका कहना है कि mechanical road sweeping के प्रभावी संचालन से प्रमुख सड़कों की सफाई व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
