Home Gurugram गुरुग्राम : लिव इन में रह रही युवती की हत्या कर शव...

गुरुग्राम : लिव इन में रह रही युवती की हत्या कर शव को बेड के नीचे छिपाया

0
गुरुग्राम अंगूरी हत्या केस पुलिस जांच

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : लिव इन में रह रही एक युवती की हत्या कर दी गई। बुधवार को शव से बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद घर को खुलवाकर शव को बेड के नीचे से बाहर निकाला। मृतक युवती की पहचान अंगूरी निवासी कापसहेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस युवती के हत्यारे की तलाश में जुट गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती का गला घोंट कर हत्या करने का पहलु सामने आया है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले से अनुज नाम के युवक के साथ अंगूरी लिव इन में रहती थी। 20 दिन पहले ही डूंडाहेड़ा में अनुज के साथ रहने के लिए आई थी। आरोप है कि अनुज सप्ताह भर पहले युवती की हत्या कर मकान को बाहर से बंद कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार अंगूरी का शव काफी गल चुका था और बदबू आ रही थी। पुलिस ने मौके पर ही एफएसएल टीम को बुलाया और जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अंगूरी नाम की यह युवती 9 बजे ड्यूटी जाती थी और शाम को 7 बजे वापस आती थी। स्थनीय लोगों के अनुसार युवती को आखिरी बार पिछले शुक्रवार को देखा गया था इसके बाद वह दिखाई नहीं दी। लोगों के अनुसार आज बुधवार को युवती के घर से बदबू आने लगी तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version