Home Gurugram गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस-वे हादसा: कार-ऑटो टक्कर में दो की मौत, चार घायल

गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस-वे हादसा: कार-ऑटो टक्कर में दो की मौत, चार घायल

0
गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस-वे हादसा कार ऑटो टक्कर दृश्य

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह लगभग पांच बजे तेज रफ्तार कार ने आईएमटी एग्जिट के पास ऑटो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्राें के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार कार चालक की पहचान की जा सके। ऑटों में जा रहे चारों युवक सैलून का काम करते हैं। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version