गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल का मेन गेट बना ऑटो की अवैध पार्किंग

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 अस्पताल के अधिकारियों की अनदेखी और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की कोताही के कारण अस्पताल का मेन गेट ऑटो स्टैंड बना गया है। यहां खड़े किए जाने वाले ऑटो हर किसी की राह में बाधा बन रहे हैं। खासकर जब एम्बुलेंस यहां से मरीजों को लाती-ले जाती है तो यहां जाम की स्थिति बन जाती है। कोई भी इन ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, इसलिए इनके हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अस्पताल का जहां गेट लगा है वहीं तक ऑटो खड़े कर लेेते हैं।

नागरिक अस्पताल के गेट पर हमेशा से ही ये ऑटो चालक अपने ऑटो को पार्क करते हैं। गेट से लेकर सडक़ तक कतार में ऑटो को खड़े करके आराम फरमाते रहते हैं। जब कोई यात्री ऑटो बुक करके ले जाते हैं तो ये चले जाते हैं। जब तक बुकिंग ना हो इन ऑटो को मेन गेट से हटाना में कोई दिलचस्पी ऑटो चालक नहीं दिखाते। एक तरह से अस्पताल का मेन गेट इन ऑटो चालकों की मनमानी से सुबह से ही बाधित हो जाती है। एक भी ऑटो चालक अपना ऑटो वहां से हटाने को तैयार नहीं होता। कभी सडक़ों पर ही ऑटो रोककर सवारी बिठाने वाले ऑटो चालक अब अस्पताल के मेन गेट पर ही सवारियों का इंतजार करने लगे हैं। जिस तरह से ऑटो चालक अपनी मनमानी से ऑटो को गेट तक पार्क करने लगे हैं, उससे लगता है कि आने वाले समय में ये ऑटो चालक अस्पताल के अंदर तक ही लाइन लगा देंगें। क्योंकि इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।

अस्पताल परिसर में रेनोवेशन का काम चल रहा है। दिनभर वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कोई गाड़ी आती है तो कोई जाती है। ऐसे में इन ऑटो चालकों को हटाना जरूरी है, मगर कोई इसकी पहल नहीं कर रहा। अब से पहले अस्पताल के गेट के भीतर ही एक महिला रेहड़ी लगाकर सामान बेचती थी। उसकी वजह से भी अस्पताल में आने वाले वाहनों को दिक्कत होती थी। कभी भी किसी ने भी उसे वहां से हटाने की कोशिश नहीं की। अस्पताल परिसर किसी बाहरी व्यक्ति के लिए रेहड़ी लगाकर सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती। फिर भी वहां पर रेहड़ी लगाकर सामान बेचा जाता रहा है। उसे लेकर आवाज उठाई गई तो ऐसा करना बंद किया गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles