Home Gurugram गुरुग्राम: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की सरकारी वेबसाइट जैसी वेबसाइट बनाकर ठगी

गुरुग्राम: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की सरकारी वेबसाइट जैसी वेबसाइट बनाकर ठगी

0
गुरुग्राम हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ठगी

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने के आरोप में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर अपराध दक्षिण निरीक्षक नवीन कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी को गुरुग्राम से काबू किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने अपने एक साथी से सरकारी वेबसाईट की कॉपी जैसी फर्जी वेबसाईट 30 हजार रुपए में बनवाई थी।

पुलिस के अनुसार 12 जून 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साइबर अपराध दक्षिण गुरुग्राम में एक शिकायत दी। शिकायत में उसने कहा कि उसने अपनी मोटरसाईकिल के लिए नंबर प्लेट अप्लाई करने के लिए गूगल पर सर्च किया। इस दौरान उसको एक वेबसाइट मिली। इसने उस वेबसाइट पर क्लिक करके मोटरसाईकिल की सारी डिटेल्स भर दी व क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेंट कर दी। इसके बाद देखा कि वह वेबसाईट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करने वाली नहीं था, बल्कि वह सरकारी वेबसाइट से मिलती जुलती फर्जी वेबसाईट है। उसकी इस इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण गुरुग्राम में केस दर्ज करके जांच शुरू की गई।

थाना साइबर अपराध दक्षिण निरीक्षक नवीन कुमार की पुलिस टीम ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने के एक आरोपी को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान कपिल (उम्र 25 वर्ष, शिक्षा पॉलीटेक्निक डिप्लोमा मैकेनिकल) निवासी गांव स्तेडी जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी को दो दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने एक साथी से सरकारी वेबसाईट की कॉपी जैसी फर्जी वेबसाईट 30 हजार रुपए में बनवाई थी।

उसी वेबसाईट के माध्यम से जब कोई व्यक्ति हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करता तो वह नम्बर प्लेट की फीस के नाम पर ठगी कर लेता था। ठगी के रुपयों में से 50 प्रतिशत कमीशन अपना रख लेता था। बाकी अपने साथी दे देता था। वर्तमान में इस वेबसाईट का संचालन आरोपी कपिल स्वयं ही कर रहा था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version