Home Gurugram गुरुग्राम अवैध हथियार और गांजा मामला: ससुर गिरफ्तार

गुरुग्राम अवैध हथियार और गांजा मामला: ससुर गिरफ्तार

0
गुरुग्राम पुलिस अवैध हथियार बरामद आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां पुलिस लाइन स्थित एक सरकारी फ्लैट से नशीला पदार्थ व अवैध हथियार की पुलिसकर्मी की बहु ने ही पोल खोल दी। ससुर का उसके साथ झगड़ा हो गया है, इसलिए बहु ने घर के सब राज सार्वजनिक कर दिए। इसी के साथ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी हवलदार पोखर राम को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने अवैध हथियार व गांजा रखने के मामले में हवलदार के फ्लैट पर छापेमारी की थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में हवलदार के फ्लैट नंबर-105 से एक किलो 700 ग्राम गांजा, पिस्तौलनुमा हथियार व 10 जिंदा कारतूस मिले। जब हवलदार पोखर राम की बहुत घर में सफाई कर रही थी तो उसने पोल खोल दी। इन सबके घर में रखे होने की सूचना हवलदार पोखर राम की बहु मीनू ने पुलिस को सूचना दी। बहु मीनू का कहना है कि जब उसने अपने ससुर से इस सारे सामान के बारे में पूछा तो उन्होंने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी।

उन्होंने कहा कि किसी को इस बारे में बताना नहीं। उधर, शादी के समय से ही प्रताडऩा झेल रही बहु मीनू ने इस मौके का फायदा उठाते हुए घर में रखे सामान की सूचना पुलिस को दे दी। बहु की शिकायत पर ही पुलिस ने उसके ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया हे, जिसमें एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट की धाराएं तो लगाई ही हैं, साथ में घरेलू हिंसा व गर्भपात कराने की भी धारा जोड़ी गई है।

मीनू फरीदाबाद की रहने वाली है। छह महीने पर 24 मार्च 2025 को उसकी शादी हवलदार पोखर सिंह के बेटे रामजीलाल से हुई थी। शादी के समय से ही उससे दहेज की मांग की जा रही है। उसे प्रताडऩा दी जा रही है। वह गर्भवती हुई थी, तब ससुरालियों ने सिरसा में अपने पैतृक गांव ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी कृष्ण का कहना है कि इस मामले में अभी पोखर राम की गिरफ्तारी हुई है। एफआईआर में पोखर राम के अलावा बेटे रामजीलाल, तीन बेटियों और सिरसा के गांव गोदीकान के हरि व उसकी पत्नी को नामजद किया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version