Home India 3580 किग्रा अवैध पटाखे समेत तीन गिरफ्तार

3580 किग्रा अवैध पटाखे समेत तीन गिरफ्तार

0
क्राइम ब्रांच साइबर फ्रॉड नेटवर्क

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : पश्चिमी जिले की स्पेशल स्टाफ ने अवैध पटाखों के साथ एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके घर से पुलिस को 3580.4 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए हैं। आरोपितों ने राजौरी गार्डन के आवासीय इलाके में स्थित अपने घर के अंदर ही पटाखे का गोदाम बना रखा था और गुरुवार को इनको पटाखों की पैकेजिंग के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया।

ये लोग मेरठ, गुरुग्राम और गाजियाबाद से पटाखे लाकर दिल्ली में ज्यादा मुनाफे पर बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह टीम ने विशाल एन्क्लेव, राजौरी गार्डन स्थित घर में छापेमारी के बाद आरोपितों को दबोच लिया। इनकी पहचान पति सुशील कक्कड़, पत्नी उपासना कक्कड़ और बेटे शिवम कक्कड़ के रूप में हुई है। ये लोग इलाके में एक नमकीन व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकान चलाते हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version