गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : लिव इन में रहने वाली 26 वर्षीय युवती अंगूरी देवी की हत्या के मामले में पुलिस डबल मर्डर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने युवती अंगूरी देवी के पति की तलाश कर ली है, लेकिन अभी लिव इन पार्टनर राजेश की तलाश जारी है। अंगूरी अपने पति से डेढ़ साल से अलग रह रही थी।
बता दें कि 26 वर्षीय युवती अंगूरी देवी 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। बुधवार को उसकी लाश बुधवार को डूंडाहेडा के एक मकान में बेड के नीचे मिली थी। गुरुवार के इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमारी ने बताया कि मृतक महिला अंगूरी देवी के परिवार के लोग मिल गए हैं जोकि कापसहेड़ा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि मृतक महिला गर्भवती थी इस बारे में पुलिस डबल मर्डर केस दर्ज करने के लिए कानूनी सलाह ले रही है।
पुलिस का कहना है कि शव को देखकर लग रहा है कि युवती को गला घोंट कर मारा गया है। वह काफी दिनों से एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। युवती के कमरे पर ताला लटका हुआ था। जब लाश से बदबू आने लगी तब हत्या का खुलासा हुआ। महिला कहां काम करती थी इसके बारे में अभी इसका पता नहीं लग पाया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस परिजनों की मौजूदगी में मृतक महिला अंगूरी का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है।
पड़ौसियों के अनुसार अंगूरी 20 दिन पहले ही रहने के लिए आई थी। अनुज नाम का एक युवक उसके साथ रहता था। शुक्रवार के बाद ना तो अंगूरी दिखाई दी और ना ही अनुज कहीं दिखाई दिया। अंगूरी का लोगों से ज्यादा मेल मिलाप भी नहीं था।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें
