Home India फ्लिपकार्ट सेंटर में आग: लाखों का सामान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

फ्लिपकार्ट सेंटर में आग: लाखों का सामान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

0
फ्लिपकार्ट संबंधित समाचार और अपडेट

जौनपुर , वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के जौनपुर के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत नगर में खुटहन रोड स्थित फ्लिपकार्ट सेंटर (वेयर हाउस) में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग की सूचना मिलते ही खेतासराय और बदलापुर शाखाओं से फायर ब्रिगेड की कुल चार गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार, आग से लगभग 8 लाख रुपये के पार्सल पैकेट का नुकसान हुआ है।

एहतियात के तौर पर, फ्लिपकार्ट सेंटर की ऊपरी मंज़िल पर चल रहे एक क्लिनिक और पास स्थित अस्पताल को तुरंत खाली कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि को टाला जा सका।

मौके पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और फायर सर्विस तथा पुलिस टीम ने मिलकर इस पर काबू पाया। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।देर रात तक घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version