Home India कच्चा घर ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,...

कच्चा घर ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार घायल

0
फतेहपुर बारिश हादसा

फतेहपुर, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा घर ढहने से दो महिलाओं सहित गृहस्वामी की मौत हो गई है। वही चार लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी मुकेश बाजपेई(50) पुत्र स्व. रामसेवक बाजपेई का कच्चा घर ढह गया। जिसके मलवे में दबकर मुकेश बाजपेई, उसकी मां माधुरी देवी(85) की मौके पर मौत हो गई। वही मुकेश की पत्नीरन्नो देवी(50) की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मलवे में दबकर मुकेश वाजपेई की पुत्री कामिनी देवी (13), पुत्री क्षमता देवी (22), पुत्री प्रकाशनी देवी (15) तथा पुत्र प्रखर(11) गंभीर घायल हो गए। घर ढहने की घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

घटना के बारे में गांव के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल, ग्राम प्रधान राहुल पटेल, गांव के ही ज्ञानेंद्र पटेल व सौरभ सिंह ने बताया कि सोमवार की भोर पहर अचानक कच्चा घर ढह गया जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक मुकेश बाजपेई, मां माधुरी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version