Vinkmag ad

फतेहाबाद: पार्षद सुभाष नायक का विकास कार्यों पर धरना

Vinkmag ad

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : शहर के वार्ड नं. 9 में ठप पड़े विकास कार्यों से खफा पार्षद सुभाष नायक रातभर नगरपरिषद कार्यालय में धरने पर बैठे रहे। रात को तबीयत बिगडऩे पर उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया लेकिन अग्रोहा जाने की बजाय पार्षद वापस धरनास्थल पर आ गए। रातभर धरने पर बैठे पार्षद ने मंगलवार को भूख हड़ताल की भी घोषणा कर दी है। मंगलवार को अधिकारियों ने भी पार्षद से बातचीत की लेकिन पार्षद ने साफ कहा कि जब तक विकास कार्य शुरू नहीं होते, उनका धरना जारी रहेगा। बता दें कि शहर के वार्ड नंबर 9 के पार्षद सुभाष नायक सोमवार सुबह नगर परिषद में एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

पार्षद को समर्थन देने वार्ड के कुछ निवासी भी आए लेकिन शाम 5 बजे तक भी नगर परिषद के अधिकारियों के अलावा प्रधान व उपप्रधान में से कोई भी पार्षद से मिलने नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए पार्षद ने रातभर धरने पर ही बैठे रहने का ऐलान कर दिया। पार्षद सुभाष नायक ने बताया कि उनके वार्ड में काम नहीं हो रहे हैं। तीन महीने पहले ब्रह्मकुमारी आश्रम पर स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर हुआ था, लेकिन अभी तक लाइट नहीं लगी। तीन महीने पहले एक गली उखाड़ दी गई। मगर अभी तक उसको नहीं बनाया गया है। वार्ड की जिन गलियों का निर्माण किया जाना है, उनका जेई को बुलाकर दो महीने पहले निरीक्षण करवाया था। जेई ने पूरा मौका मुआयना कर लिया था, मगर दो महीने में जेई एस्टीमेट तक नहीं बनवा सका है।

अधिकारियों के पास काम करने का समय नहीं है। सरकार ने काम करने के लिए अधिकारियों को लगाया हुआ है, लेकिन वो कोई सुनवाई नहीं कर रहे। पार्षद सुभाष नायक सोमवार सुबह से लेकर शाम तक धरने पर बैठे रहे। शाम को उनका बीपी बढक़र 180 तक पहुंच गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। रात को उन्हें अन्य पार्षदों ने आकर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर पार्षद फिर से धरने पर आकर बैठ गए और रात भर धरनास्थल पर ही रहे। पार्षद ने अधिकारियों को साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

Read Previous

मिशन लाइफ: कैसे भारत की पुरानी संरक्षण परंपराएं फिर से जाग रही हैं

Read Next

पलवल : शराब पीकर वाहन चलाया तो खैर नहीं, अक्टूबर में 338 चालक धरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular