फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट कर धमकी देने के मामले में महिला थाना फतेहाबाद पुलिस ने यूपी की एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान प्रीति पुत्री अशोक कुमार निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बुधवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि 24 सितंबर को थाना महिला फतेहाबाद में तमन्ना पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी राजीव कॉलोनी, फतेहाबाद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिला प्रीति और उसकी बहन पूजा पुत्रियां अशोक कुमार निवासी पुष्पांजलि द्वारका, मथुरा, उत्तर प्रदेश उनके व उनकी माता के खिलाफ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लगातार अश्लील व अभद्र भाषा में पोस्ट और वीडियो वायरल कर रही थी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी प्रीति का पहले शिकायतकर्ता के भाई सुधीर के साथ प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते दोनों अलग हो गए। उसी रंजिश के चलते आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता और उसकी माता के खिलाफ झूठे आरोप, धमकियां व अपमानजनक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की, जिससे परिवार की समाज में प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और वे मानसिक रूप से परेशान हुए। मामले की जांच के आधार पर थाना महिला फतेहाबाद में 24 सितम्बर को धारा 356(2), 79 बीएनएस व 67-ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी महिला प्रीति पुत्री अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
