फतेहाबाद : नशीली दवाएं बेचने वाला झोलाछाप डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : सीआईए फतेहाबाद टीम ने नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले एक झोला छाप डॉक्टर को काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान लक्ष्मण उर्फ लच्छा पुत्र मिठा राम निवासी हिजरांवा कलां के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 560 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। बुधवार को इस बारे जानकारी देते हुए सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि एएसआई गोबिन्द राम को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लक्ष्मण पुत्र मिठा राम निवासी हिजरांवा कलां गांव में झोलाछाप डॉक्टर बनकर नशीली गोलियां बेचने का काम करता है और रोजाना शाम को बाईपास पुल के पास नशेड़ियों को नशीली दवाईयां सप्लाई करता है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने डीएसपी जगदीश कुमार की मौजूदगी में हिजरांवा बाईपास रोड पर निगरानी अभियान चलाया।

थोड़ी देर में एक युवक काले रंग का पॉलिथीन हाथ में लिए वहां आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा कर वापिस मुड़ गया। शक के आधार पर उसे काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लक्ष्मण पुत्र मिठा राम निवासी हिजरांवा कलां बताया। तलाशी के दौरान उसके हाथ में पकड़े पॉलिथीन से नशीली दवा की 560 गोलियां बरामद हुई। बरामद गोलियों पर बैच नंबर और कंपनी का नाम मिटाया हुआ था तथा आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस या बिल नहीं था। बरामद नशीली गोलियों को मौके पर विधि अनुसार सील किया गया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles