Home Haryana फतेहाबाद साइबर ठगी: 5 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी उत्तर...

फतेहाबाद साइबर ठगी: 5 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

0

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो): फतेहाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ के गांव कदेवरिया निवासी राम बालक वर्मा के रूप में हुई है। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने शनिवार को बताया कि गांव रत्ताथे निवासी सतनाम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 नवंबर 2025 को उनके बैंक खाते से अचानक पांच लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर बैंक से ट्रांजेक्शन का मैसेज मिलने के बाद उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाई, जिसमें खाते से कुल पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई।

पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर 31 दिसंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर आरोपी राम बालक वर्मा की पहचान कर उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस वारदात के पीछे एक संगठित साइबर ठगी गिरोह के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़ित के ठगे गए पांच लाख रुपये की रिकवरी के लिए भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version