Home Haryana फरीदाबाद : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फरीदाबाद : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
गुरुग्राम गेस्ट हाउस युवती आत्महत्या घटना

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : ओल्ड फरीदाबाद में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बीके में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाली रेणु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बुआ शास्त्री कालोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। पिछले काफी समय से उनका अपनी देवरानी अनीता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनको घर में कोई हिस्सा नहीं दिया गया था। वही ससुराल वाले आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे।

शुक्रवार रात को ससुराल वालों की तरफ से फोन करके कहा गया कि रोशनी ने फांसी लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो ससुराल का कोई व्यक्ति नहीं मिला। बताया गया कि रोशनी को लेकर निजी अस्पताल गए है। अस्पताल में भी रोशनी के शव को मायके वालों को नहीं दिखाया गया। रोशनी के परिवार वालों के अनुसार उसकी हत्या की गई है। ओल्ड थाना इंचार्ज विष्णुमित्र ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version