फरीदाबाद आतंकवादी गिरफ्तार: 360 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज गांव से दिल्ली, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में डा. मुजम्मिल नामक एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं हथियार बरामद किए गए हैं

पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आतंकवादी डा. मुजम्मिल फरीदाबाद के ही धौज गांव स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह आतंकवादी 10 दिन पहले पकड़ा गया था। आतंकवादी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जहां उसने कमरा किराए पर लिया था, वहां से 360 किलोग्राम रसायनिक पदार्थ बरामद किया है, जो अमोनियन नाइट्रेट बताया जा रहा है। इसके अलावा एक कैननकाप राइफल, पांच मैगजीन, एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। आठ बड़े सूट केस, चार छोटे सूट केस, बाल्टी, टाइमर बैटरी के साथ, रिमोट, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक वायर सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस कमिश्रर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले कई दिनों से यह जांच चल रही थी और 10 दिन पहले संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तारी हुई। इसमें कुल दो आतकंवादी पकड़े गए, जिनमें एक डा. मुजम्मिल को फरीदाबाद पुलिस ने और आदिल अहमद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से पकड़ा।पुलिस कमिश्रर ने आरडीएक्स व एके-47 या एके-56 राइफल से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अब भी जारी है और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बताया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जहां यह किराए पर रह रहा था, उस मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

आदिल अहमद अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ जारी है। उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने यहां से 14 बैग बरामद किए ।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles