Home Delhi NCR ईडी की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में दिल्ली-NCR के 11 ठिकानों पर...

ईडी की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में दिल्ली-NCR के 11 ठिकानों पर छापेमारी

0
दिल्ली नोएडा छापेमारी

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को वैश्विक साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में मनीलॉड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून स्थित 11 ठिकानों पर छापेमारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि (ईडी) ने एक वैश्विक साइबर धोखाधड़ी गिरोह से जुड़े मनीलॉड्रिंग जांच के तहत राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून स्थित 11 परिसरों में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। सीबीआई और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत जांच कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह ने भारतीय और विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। जांच से पता चला कि आरोपितों ने कई क्रिप्टो-वॉलेट में बिटकॉइन के रूप में 260 करोड़ रुपये जमा किए थे, जिन्हें बाद में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कई हवाला ऑपरेटरों/व्यक्तियों के माध्यम से यूएसडीटी में परिवर्तित करके नकदी में बदल दिया गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version