Home Delhi NCR दीपावली और छठ से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की...

दीपावली और छठ से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़

0
दीपावली पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दीपावली और छठ पर्व से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजधानी के आनंद विहार, नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर घर जाने वाले यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह से ही प्लेटफॉर्म और टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण कई यात्री वेटिंग लिस्ट में सफर करने को मजबूर हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्व दिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मिली तस्वीरों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जहां यात्री अपने परिवारों के साथ ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा मिल सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version