Home Delhi NCR दिल्ली हाई काेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया...

दिल्ली हाई काेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

0
दिल्ली हाई कोर्ट धमकी

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार दोपहर काे ई-मेल के जरिये बम की धमकी मिली है। इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली कराया जा रहा है।

हाई कोर्ट परिसर में तीन बम रखे होने की धमकी का ई-मेल मिलने के बाद अफरा-तफरी मा गई और दोपहर 2 बजे तक अदालत परिसर खाली कराने का आदेश दे दिया गया। इसके बाद न्यायाधीश अपने-अपने कोर्ट छोड़कर उठने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बम निरोधक दस्ते, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस की कई यूनिट तैनात की गईं हैं। कोर्ट के बाहर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया है। सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version