दिल्ली ग्रीन पटाखे सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, दीपावली पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के विशेष आग्रह पर राजधानी में दिवाली के दौरान ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान की है। इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संतुलित दृष्टिकोण बताते हुए मुख्यमंत्री ने ‘हरित एवं खुशहाल दिल्ली’ का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार काे सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली सरकार के विशेष आग्रह पर राजधानी में ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान करने हेतु उच्चतम न्यायालय का आभार।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर लोगों के उत्साह और भावनाओं का सम्मान करता है, साथ ही पर्यावरण की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता भी दर्शाता है। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया कि वह जनभावनाओं का पूरा सम्मान करेगी, लेकिन स्वच्छ और हरित दिल्ली के संकल्प से कभी समझौता नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली पर ग्रीन पटाखों का उपयोग करें, ताकि त्योहारों की रौनक बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित हो। उनका लक्ष्य है कि सभी मिलकर उत्सव और पर्यावरण संरक्षण का सामंजस्य स्थापित करें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles