Home Delhi NCR दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, BJP ने की सख्त कार्रवाई की...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, BJP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

0
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद पुलिस तैनात

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। यह हमला मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस राज निवास मार्ग स्थित जन सेवा केंद्र में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भाजपा नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपित मुख्यमंत्री को जन सुनवाई के दौरान शिकायत देने के बहाने उनके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले गई।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version