Home India दिल्ली विस्फोट में शामिल आतंकी उमर का घर पुलवामा में ध्वस्त, जानें...

दिल्ली विस्फोट में शामिल आतंकी उमर का घर पुलवामा में ध्वस्त, जानें पूरी कहानी

0
दिल्ली विस्फोट के बाद उमर का घर पुलवामा में आईईडी से उड़ा दिया गया

श्रीनगर, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली विस्फोट में शामिल विस्फोटकों से लदी कार चलाने वाले डॉ. उमर उन नबी के घर को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए डीएनए नमूनों की जांच डॉ. उमर की मां के नमूनों से की गई और उसकी पहचान की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को की गई। सोमवार रात लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। उमर विस्फोटकों से लदी हुंई आई-20 कार चला रहा था। विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए डीएनए नमूनों की जांच डॉ. उमर की मां के नमूनों से की गई और उसकी पहचान की पुष्टि हुई। उमर नबी अपने समुदाय में एक अकादमिक रूप से कुशल पेशेवर के रूप में जाना जाता था और पिछले दो वर्षों में कट्टरपंथी बन गया था। जांच में पाया गया कि वह बाद में कई कट्टरपंथी समूहों में शामिल हो गया था।

एक ताजा सीसीटीवी फुटेज में डॉ. उमर उन नबी को 10 नवंबर की तड़के हरियाणा के नूह जिले में स्थित फिरोजपुर झिरका के मेवात टोल पर देखा गया था। इससे पहले सीसीटीवी फुटेज में डॉ. उमर उन नबी को आई-20 कार में बदरपुर सीमा के रास्ते राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करते हुए देखा गया था। मास्क पहने होने के बावजूद वीडियो में उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, जिससे उसकी पहचान पुख्ता हो गई। कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग रखा हुआ दिखाई दे रहा था। टोल टैक्स का भुगतान करते समय डॉ. उमर बार-बार सीसीटीवी कैमरे में सीधे देख रहा था, जिससे ऐसा लग रहा था कि उसे इस बात का एहसास था कि उस पर नजर रखी जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version