Home Haryana फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, फोन कॉलर गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, फोन कॉलर गिरफ्तार

0
क्रेडिट कार्ड ठगी आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर 95 हजार रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने एक फोन कॉलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भारत कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसने अपने आप को कोटक महिन्द्रा बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने को कहा, जिसके लिए उसके पास एक उसने एक एप का लिंक भेजा जिसको उसने डाउनलोड कर लिया और समय बाद ही उसके क्रेडिट कार्ड से 95 हजार रुपए कट गये।

जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अखिल तंवर (30) निवासी जय विहार फेस-1 दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि अखिल ने शिकायतकर्ता के पास क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए कॉल किया था और एप का लिंक भेजा था। आरोपी बीबीए पास है गुड़गांव में कपडे सिलने की वर्कशाप है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version