Home Haryana बिटकॉइन ट्रेडिंग फ्रॉड केस: साइबर पुलिस ने राजस्थान के युवक को फतेहाबाद...

बिटकॉइन ट्रेडिंग फ्रॉड केस: साइबर पुलिस ने राजस्थान के युवक को फतेहाबाद में गिरफ्तार किया

0
बिटकॉइन ट्रेडिंग फ्रॉड

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना साइबर फतेहाबाद पुलिस ने ऑनलाइन बिटकॉइन ट्रेडिंग फ्रॉड के एक मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार मीणा पुत्र मेघराज मीणा निवासी जस्ताना, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 5 हजार की नकदी बरामद की गई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

शनिवार को साइबर फतेहाबाद प्रभारी, निरीक्षक राहुल ने बताया कि 5 जून को सरोज रानी पत्नी कश्मीरी लाल निवासी गदली, जिला फतेहाबाद ने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि उन्हें टेलीग्राम ऐप पर बिटकॉइन ट्रेडिंग में मोटे लाभ का लालच देकर, अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल 1 लाख 23 हजार 440 की राशि ठगी गई। शिकायत पर थाना साइबर फतेहाबाद में 19 जून को धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर सह आरोपी संजय कुमार मीणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी बरामद की गई। मामले में नियमानुसार आगे की जांच जारी है।्र

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version