CET 2025 हरियाणा: परीक्षा में हरियाणा से 25% सवाल, पेन केंद्र पर मिलेगा

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : CET 2025 परीक्षा को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने उम्मीदवारों की तमाम आशंकाओं को दूर करने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर परीक्षार्थियों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने परीक्षा पैटर्न, केंद्र व्यवस्था, सहयोगी सुविधा और सरकारी इंतजामों को लेकर पूरा रोडमैप साझा किया।

हरियाणा सामान्य ज्ञान से होंगे 25% सवाल
CET परीक्षा 2025 में हरियाणा से जुड़े विषयों का खास महत्व होगा। आयोग के मुताबिक, 25% प्रश्न सीधे तौर पर हरियाणा सामान्य ज्ञान, इतिहास, कला और संस्कृति से होंगे। उम्मीदवारों को इन विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

OMR शीट पर खुद भरनी होगी जानकारी
इस बार उम्मीदवारों को OMR शीट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी स्वयं भरनी होगी। पहले यह पहले से प्रिंट होती थी, लेकिन अब यह जिम्मेदारी परीक्षार्थी की होगी। यह बदलाव पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

बुकलेट सीलिंग सिस्टम सख्त
हर परीक्षार्थी को 24 सेट वाली बुकलेट दी जाएगी, जिसकी सील परीक्षा से पहले दिखाकर दो परीक्षार्थियों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे। यदि कोई बुकलेट खुली पाई जाती है, तो उस पर साइन न करें और तुरंत निरीक्षक को सूचित करें।

परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा पेन
अब परीक्षार्थी को पेन, पेन्सिल या कोई भी अन्य स्टेशनरी वस्तु लाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें पेन परीक्षा केंद्र पर ही दिया जाएगा। इस नियम से नकल और अनुचित सामग्री लाने पर रोक लगेगी।

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधा
लगभग 15,000 दिव्यांग परीक्षार्थियों को उनके अपने ही जिलों में परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं। वे परीक्षा में एक सहयोगी के साथ शामिल हो सकते हैं, लेकिन सहयोगी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा तक सीमित होनी चाहिए। पहचान पत्र और प्रमाण-पत्र अनिवार्य होंगे।

परीक्षा केंद्रों की दूरी और ट्रांसपोर्ट प्लान

  • CET 2025 में अधिकांश उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र अपने जिलों से दूर हैं:
  • 2.4 लाख परीक्षार्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने के लिए 50 से 75 किमी की यात्रा करनी होगी।
  • लगभग 50 हजार उम्मीदवारों को 100 किमी से अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।
  • 22% महिलाएं और 24% पुरुष इस दायरे में आते हैं।

लेकिन राहत की बात यह है कि हरियाणा सरकार ने 26 और 27 जुलाई को मुफ्त बस सेवा उपलब्ध करवाई है। 9,000 सरकारी बसें विशेष रूप से CET परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी, जिसका खर्च सरकार व HSSC उठाएंगे।

आरक्षित वर्ग को मिलेगी दस्तावेज सुधार की सुविधा
परीक्षा के बाद, आयोग द्वारा एक विशेष पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें DSC, OSC, OBC जैसे आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार अपने दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियों को सुधार सकेंगे। यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने से पहले पूरी की जाएगी।

फोटो-हस्ताक्षर में गलती? चिंता की बात नहीं!
जिन अभ्यर्थियों के फोटो की जगह हस्ताक्षर या हस्ताक्षर की जगह फोटो लग गई है, उन्हें भी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, बशर्ते वे वैध पहचान पत्र साथ लाएं।

CET 2025: अन्य अहम बातें

  • CET स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा।
  • इस बार चयन सूची में 4 गुना नहीं बल्कि 10 गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे।
  • CET के लिए पासिंग मार्क सामान्य वर्ग के लिए 50%, आरक्षित वर्ग के लिए 40% रखा गया है।
  • जिन्होंने पुरानी व नई CET दोनों में आवेदन किया है, उन्हें एक CET नंबर मर्ज करने का विकल्प मिलेगा।
  • हरियाणा सरकार की तरफ से भर्ती कैलेंडर को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।
  • फोटोयुक्त कोई भी पहचान पत्र मान्य होगा – आधार, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।
  • परीक्षा विश्लेषण सिर्फ चारों सत्रों के बाद करें – कोचिंग संस्थानों और यूट्यूबर्स से आग्रह।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles