Home Delhi NCR सीबीआई ने बिल्डरों के 12 ठिकानों पर की छापेमारी | कोलकाता, बेंगलुरु,...

सीबीआई ने बिल्डरों के 12 ठिकानों पर की छापेमारी | कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई

0
सीबीआई की बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के विभिन्न बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के खिलाफ घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और ठगी को लेकर 6 नए मामले दर्ज कर 12 जगहों पर छापेमारी की।

सीबीआई के मुताबिक ये कार्रवाई पर्यवेक्षण जांच और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। इसके तहत बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के बीच कथित साठगांठ का पता लगाया जा रहा है, जिससे प्रभावित घर खरीदारों को न्याय और राहत मिल सके। सीबीआई ने यह कदम उन मामलों की जांच के बाद उठाया, जिन्हें उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अप्रैल 2025 में प्रारंभ किया गया था। इन मामलों में बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच कथित अपवित्र साठगांठ का पता चला था, जिससे हजारों घर खरीदार प्रभावित हुए थे। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को नियमित मामले दर्ज करने और स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

सीबीआई के मुताबिक, जिन पर कार्रवाई हुई उनमें प्रमुख रूप से मेसर्स इथाका एस्टेट प्रा.लि.(बेंगलुरु), एलजीसीएल अर्बन होम्स (इंडिया) एलएलपी (बेंगलुरु), ओजोन अर्बाना इंफ्रा डेवलपर्स प्रा.लि.(बेंगलुरु), शाश्वती रियल्टी प्रा.लि.(मुंबई), एमकेएचएस हाउसिंग एलएलपी (कोलकाता) और एसीएमई रियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड (मुंबई) शामिल हैं। इससे पहले एनसीआर में विभिन्न बिल्डरों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पूरी होने के बाद स्थिति रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय को प्रस्तुत की गई थी। –

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version