Home India एक्टिवा पर स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने युवकों हिरासत में...

एक्टिवा पर स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने युवकों हिरासत में लेकर की कार्रवाही

0
बीजापुर एक्टिवा स्टंट

बीजापुर, वायरल सच (ब्यूरो) : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में लापरवाह बाइक स्टंटबाजी करने वाले पांच युवकाें काे पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नीले रंग की एक्टिवा पर सवार पांच युवक बिना हेलमेट के खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वीडियो में बीती रात के समय मुख्य राजमार्ग पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई थी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना कोतवाली बीजापुर और यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुए चार युवकों, एक नाबालिग और वाहन मालिक को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई ।

बीजापुर पुलिस ने युवाओ से अपील करते हुए कहा कि एक पल का रोमांच, जीवन भर का पछतावा बन सकता है। हेलमेट नहीं पहनना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना, पल भर के रोमांच के लिए जान जोखिम में डालकर स्टंट करना बहादुरी नहीं, लापरवाही है। वीडियो के लिए जान जोखिम में डालना, परिवार की चिंता को नजरअंदाज करना क्या यह सही है? स्टंट करने से पहले सोचें क्या यह सुरक्षित है? ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें। सड़क पर स्टंट नहीं, सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version