Home India दीपावली पर्व 20 को ही होगा, बदरी धाम के पुराेहिताें ने जारी...

दीपावली पर्व 20 को ही होगा, बदरी धाम के पुराेहिताें ने जारी की तिथि

0
बद्रीनाथ धाम में दीपावली पर्व

ज्योतिर्मठ, वायरल सच (ब्यूरो) : श्री बद्रीनाथ धाम मे दीपावली का पर्व व महालक्ष्मी पूजन 20अक्टूबर को ही होगा। पंचांग गणना व लक्ष्मी पूजन की परंपराओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल अमरनाथ नम्बूदरी की मौजूदगी मे हुई विद्वत जनों की बैठक के उपरांत लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि श्री बद्रीनाथ धाम मे महालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है जो अमावश्या को ही की जाती है और अमावश्या 20 अक्टूबर को ही पर्याप्त रूप से मिल रही है।

श्री बद्रीनाथ धाम मे महलक्ष्मी पूजन का विशेष विधान है जो भगवान नारायण की शयन आरती से ठीक पूर्व प्रारंभ होती है। मुख्य पुजारी श्री रावल की मौजूदगी मे हुई इस बैठक मे धर्माधिकारी श्री थपलियाल, नव नियुक्त धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, डिमरी पंचायत की ओर से पंडित शिव प्रसाद डिमरी व भाष्कर डिमरी मौजूद रहे। ज्योतिष शास्त्र के विद्वान पंडित भाष्कर जोशी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग के आचार्य डॉ शैलेन्द्र नारायण कोटियाल, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति देवी प्रसाद त्रिपाठी से भी व्यापक विचार विमर्श किया गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version